दैनिक जागरण का बदायूं कार्यालय बड़े लोगों से जुड़ी खबरों में भले ही खेल करता हो, लेकिन सनसनी फैलाने में कोई कसर नहीं छोडता। बिना किसी आधार के बदायूं के तार हैदराबाद बम धमाके से जोड़ दिये, जिससे अधिकांश लोग आश्चर्यचकित हैं कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर के आतंकवादी बदायूं में भी हैं। खबर का कोई आधार नहीं है, इसलिए संपादक ने अंदर के पेज पर भी खबर को लीड नहीं बनाया, लेकिन खबर में हैदराबाद धमाके का फाइल फोटो छाप कर सनसनी फैलाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।
असलियत में पूर्व क्राइम रिपोर्टर अमित सक्सेना शराब नहीं पीते और न ही पुलिस की दलाली करते हैं, जिससे ब्यूरो चीफ ने आते ही क्राइम रिपोर्टर अमित सक्सेना से क्राइम बीट लेकर फोटोग्राफर ग्रीश पाल को दे दी, जिनका न्यूज सेंस भी बहुत ठीक नहीं है और न ही सही से हिन्दी लिख पाते हैं, तभी इस सनसनी फैलाने वाली खबर में भी पम्पलेट को पंफलेट लिखा है, जिसे पढ़ कर अधिकांश लोग चुटकी लेते देखे गए।

एक पत्रकार द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित.





