धार्मिक चैनल मंगल कलश में कई तब्दीलियों की खबर आ रही है। मैनेजमेन्ट चैनल को रफ्तार देने में लग गया है। इसके लिए एचआर हेड के तौर पर दीपिका शर्मा को लाया गया है। दीपिका इससे पहले कई चैनलों के साथ काम कर चुकी हैं। टोटल टीवी, टीवी-100, मनोरंजन टीवी आदि चैनलों में उन्होंने वरिष्ठ पदों पर काम किया है।
दीपिका ने आते ही चैनल को व्यवस्थित करने का काम शुरू कर दिया है। चैनल में स्टॉफ बढ़ाने का काम भी उनके जिम्मे दिया गया है। चैनल अपने विस्तार की ओर कदम बढ़ा रहा है। इसके तहत मार्केटिंग की टीम को भी नए सिरे से व्यवस्थित किया जा रहा है।
दूसरी तरफ इंदौर से खबर है कि नईदुनिया से कृष्णपाल सिंह ने इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे का कारण नहीं पता चल पाया है। वे अपनी नई पारी कहां से शुरू करेंगे इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। वे काफी समय से नई दुनिया के साथ जुड़े हुए थे।





