माधवराव सप्रे स्मृति समाचारपत्र संग्रहालय एवं शोध संस्थान, भोपाल के प्रतिष्ठित ‘महेश गुप्ता राष्ट्रीय पत्रकारिता पुरस्कार’, ‘लाल बलदेव सिंह राष्ट्रीय पत्रकारिता पुरस्कार’ तथा ‘माधवराव सप्रे राष्ट्रीय पत्रकारिता पुरस्कार’ इस वर्ष हिन्दी पत्रकारिता के तीन विशिष्ट शब्दकर्मियों ‘कादम्बिनी’ (दिल्ली) के मुख्य कॉपी सम्पादक व समाजकर्मी सन्त समीर, ‘अमर उजाला’ (बनारस) के सम्पादक ‘अजीत वेडनेरकर’ और ‘नवभारत टाइम्स’ (मुम्बई) के पूर्व सम्पादक विश्वनाथ सचदेव को प्रदान किए गए।
ये सम्मान सप्रे संग्रहालय के 30वें स्थापना दिवस के मौके पर भोपाल में आयोजित एक सम्मान समारोह में मध्य प्रदेश के संस्कृति मन्त्री लक्ष्मीकान्त शर्मा ने दिए। ज्ञातव्य है कि सन्त समीर की समाचारपत्रों में भाषा की वर्तनी पर केन्द्रित ‘हिन्दी की वर्तनी’ तथा अजीत वेडनेरकर की ‘शब्दों का सफर’ हाल के दिनों में अपने विषय की सर्वाधिक चर्चित पुस्तकें रही हैं। वरिष्ठ पत्रकार विश्वनाथ सचदेव को हिन्दी पत्रकारिता में उनके अवदान के लिए सम्मानित किया गया।

संत समीर पुरस्कार लेते हुए

अजीत वेडनेरकर पुरस्कार लेते हुए

विश्वनाथ सचदेव पुरस्कार लेते हुए






