Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

मंत्रीजी के नाम पर सौ करोड़ रुपये उगाही का टारगेट!

भड़ास को कुछ ऐसे तथ्य पता चले हैं जिसके आधार पर कहा जा सकता है कि केंद्रीय मंत्रिमंडल में तैनात एक मंत्री के नाम पर उनके अधीनस्थ लोग लगभग सौ करोड़ रुपये उगाही का टारगेट बनाए हुए हैं और इस टारगेट को पूरा करने के लिए पैसा वसूलो अभियान पर कई लोग निकल चुके हैं.

भड़ास को कुछ ऐसे तथ्य पता चले हैं जिसके आधार पर कहा जा सकता है कि केंद्रीय मंत्रिमंडल में तैनात एक मंत्री के नाम पर उनके अधीनस्थ लोग लगभग सौ करोड़ रुपये उगाही का टारगेट बनाए हुए हैं और इस टारगेट को पूरा करने के लिए पैसा वसूलो अभियान पर कई लोग निकल चुके हैं.

एक मंत्रालय से संबद्ध वेंडरों, सप्लायरों, रिसीवरों, ठेकेदारों, अधीनस्थ अन्य कंपनियों से उगाही का यह टारगेट है. मंत्री जी इस मंत्रालय के सर्वेसर्वा हैं और उनका पीएस इस पूरे अभियान का नेतृत्व कर रहा है. मंत्री जी के अधीन की कई सरकारी कंपनियों के मुखिया अफसरों को कह दिया गया है कि आगामी चुनाव और कांग्रेस का बड़ा सा भार प्रभार मंत्री जी को मिलने के कारण ढेर सारा पैसा चाहिए, इसलिए सबको मिल जुटकर यह टारगेट हासिल करना है.

मध्य भारत के एक वेंडर ने उगाही अभियान में शामिल छत्तीसगढ़ के एक शख्स का काफी कुछ प्रमाण अपने पास रख लिया है. उनसे पता चलता है कि उगाही अभियान जोरशोर से चल रहा है और इसे क्रियान्वित करने के लिए मंत्री के चेले देश के कोने-कोने में घूम रहे हैं. हाल-फिलहाल एक मंत्री जी अपने पीएस के फोन काल डिटेल के कारण सीबीआई के जाल में फंसे और उससे यह साबित भी हुआ कि मंत्री के बिहाफ पर उनका पीएस सारा गोरखधंधा संभालता है.

सूत्रों का कहना है कि देर-सबेर इस पैसा उगाहो अभियान के भी ऐसे प्रमाण सार्वजनिक हो जाएंगे जिसके जरिए पता चल जाएगा कि इस देश और इस देश की कंपनियों, जनता के पैसे को कैसे लूटा-लुटाया जाता है. भड़ास इस प्रकरण से जुड़े कई तथ्य व डाक्यूमेंट्स की जांच कर रहा है. शीघ्र ही पूरी कहानी असली नाम पते के साथ सार्वजनिक की जाएगी. फिलहाल संबंधित आरोपी जनों को पूरे मसले पर उनका पक्ष जानने के लिए मेल कर दिया गया है.

साथ ही, कुछ लोग इस मामले को सीबीआई में ले जाने की भी तैयारी कर रहे हैं. हालांकि सीबीआई काफी कुछ केंद्र सरकार के निर्देश पर कार्य करती है, इसलिए यह उम्मीद कम है कि सीबीआई खुद की पहल पर मंत्री के खास लोगों के गिरेबान पर हाथ डालेगी, लेकिन सीबीआई के संज्ञान में मामला आ जाने से प्रकरण काफी कुछ आन रिकार्ड आ सकता है और फिर कोर्ट का रास्ता अपनाया जा सकता है. इस प्रकरण की कड़ियों के तार जोड़ रहे लोगों का कहना है कि मसला अब काफी नाजुक मोड़ पर जा चुका है और संभव है कि चुनाव से पहले ही मंत्री जी अपने लोगों की करनी के कारण कठघरे में घिर जाएं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...