Aam Aadmi Party : भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में खड़े होने वालों के दुश्मनों की कमी नही है. जबसे हम इस लड़ाई में आये हैं, हमारे कार्यकर्ताओं पर हमले होते रहे हैं. बड़े दुःख के साथ बताना पड़ रहा है कि, "आप" ललितपुर के जिला संयोजक ब्रिजलाल और उनके मित्र की निर्मम हत्या कर दी गयी है.
पूर्व कांग्रेस एमपी सुजान सिंह बुंदेला, और उनके लड़के पर धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज हुआ है. हमारे क्रांतिकारी देशभक्तों की कमी कभी पूरी नही हो सकेगी. आइये उनकी आत्मा की शांति के लिए हम मिलकर प्रार्थना करते हैं.
आम आदमी पार्टी के फेसबुक वॉल से.





