साधना न्यूज से खबर है कि प्रतीक मिश्रा और मुकेश कुमार ने इस्तीफा दे दिया है. ये लोग लंबे समय से इस चैनल के साथ जुड़े हुए थे. बताया जा रहा है कि प्रतीक अपनी नई पारी जिया न्यूज के साथ शुरू करने जा रहे हैं. वहीं मुकेश ने अपनी नई पारी हरियाला के चैनल 5 ज्वाइन करने जा रहे हैं. दोनों लोग साधना से पहले भी कई संस्थानों को अपनी सेवाएं दे चुके हैं.





