Shambhunath Shukla : दिल्ली विश्वविद्यालय में साइंस फैकल्टी में प्रवेश के लिए आई पहली सूची में कट ऑफ सौ प्रतिशत अंकों की है। सीबीएसई की परीक्षा शुरू होने के एकाध रोज पहले दिल्ली से निकलने वाले एक अखबार के एक स्थानीय संपादक और मल्टी मीडिया प्राडक्ट बेचने वाली कंपनी की दिल्ली से निकलने वाली मैगजीन ने हर वर्ष की भांति कुछ अलग-अलग टिप्स छापे थे। इन टिप्स के मुताबिक फिजिक्स की परीक्षा देने के पहले विद्यार्थी महामृत्युंजय मंत्र पढ़कर निकलें।
मंत्र कुछ यूं है- ऊँ त्र्यबंकं यजामहे सुंगंधिम् पुष्टिवर्धनम्, उर्वारुकमिव बंधनान मृत्र्योमुक्षिमामृतात। अब फिजिक्स का पेपर भी हिंदी और संस्कृत की तरह कम्युनल होने लगा है!
वरिष्ठ पत्रकार शंभूनाथ शुक्ला के एफबी वॉल से साभार.





