Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

केदारनाथ से रामबाड़ा तक पड़े हुए हैं 2000 शव!

केदार घाटी से रामबाड़ा के बीच करीब 2000 शव अब भी पड़े हुए हैं। इनमें से कई खुले में हैं, तो कई मलबे में दबे हुए हैं। केदारनाथ में बचाव अभियान के बाद लौटे आईटीबीपी व उत्तराखंड पुलिस की टीम ने गुरुवार को आंखों-देखा हाल बयां किया।

केदार घाटी से रामबाड़ा के बीच करीब 2000 शव अब भी पड़े हुए हैं। इनमें से कई खुले में हैं, तो कई मलबे में दबे हुए हैं। केदारनाथ में बचाव अभियान के बाद लौटे आईटीबीपी व उत्तराखंड पुलिस की टीम ने गुरुवार को आंखों-देखा हाल बयां किया।

ये जवान भयावह मंजर देखकर अभी तक सामान्य नहीं हो पाए हैं। वहीं राज्य सरकार ने माना कि त्रासदी में तीन हजार लोग लापता हैं। बाढ़ व भूस्खलन के बाद बचाव कार्यों के लिए जवानों की एक टीम कुछ दिनों पहले रामबाड़ा पहुंची थी।

शुरू में इनके जरिए खबर आई कि अकेले रामबाड़ा में 100 शव पड़े हैं। लेकिन बचाव अभियान के बाद वापस लौटे जवान पूरा मंजर देख सदमे में हैं। अपनी पहचान उजागर न किए जाने की बात कहते हुए जवानों ने बताया कि रामबाड़ा से केदारघाटी की ओर हर कदम पर एक लाश पड़ी है।

रामबाड़ा में टूटे होटलों और धर्मशालाओं के प्रत्येक कमरे में चार-पांच शव पड़े हैं। इन जवानों ने कई शवों को सुरक्षित स्थानों पर पाया। इनका मानना है कि उनकी मौत डर व ठंड से हुई होगी।

बहरहाल, यहां-वहां पड़े शवों से फैलने वाले संक्रमण को ध्यान में रखते हुए केदारनाथ और आसपास के क्षेत्रों में जवानों ने ब्लीचिंग पाउडर और गैमक्सीन का छिड़काव किया है। इससे संक्रमण और गिद्द-चील द्वारा शवों को नोचने का खतरा कम हुआ है। (साभार : हिंदुस्‍तान)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...