प्रिंट मीडिया में अपनी पहचान बना चुके डीएलए अखबार का बोरिया बिस्तर दो माह पहले नोएडा से दिल्ली स्थित आईएनएस आफिस में शिफ्ट कर दिया गया था। एक सप्ताह पहले दिल्ली आफिस में ताला लग गया। वहां से 13 रिपोर्टर्स को एक दिन पहले ही आने के लिए मना कर दिया गया था। उसके बाद से गाजियाबाद कार्यालय पर संकट के बादल मंडराने लगे थे। कई तरह की चर्चा होने लगी थी।
अब ये तय है कि गाजियाबाद आफिस पर भी ताला लगेगा। ये दीगर बात है कि अखबार महिना-दो महीना या पंद्रह दिन कब तक खिंचता है, यह देखने वाली बात होगी। अब गाजियाबाद में सभी रिपोर्टरों को नौकरी तलाशने के लिए कह दिया गया है।





