वाराणसी के संपादक रहे अनिल भास्कर ने मेरठ में ज्वाइन कर लिया है. उन्हें पश्चिम यूपी के हेड के तौर पर यह जिम्मेदारी सौंपी गई है. अनिल भास्कर ने प्रधान संपादक की मौजूदगी अपना कार्यभार ग्रहण किया. सूर्यकांत द्विवेदी स्थानीय संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाते रहेंगे. पहले खबर आ रही थी कि स्ट्रिंगर से कथित तौर पर पैसे लेने के मामले में उन्हें दिल्ली अटैच किया जा सकता है लेकिन प्रबंधन ने जांच के बाद उन्हें क्लीन चिट दे दिया.
फिलहाल पश्चिमी यूपी के हेड की जिम्मेदारी डा. तीरविजय सिंह संभाल रहे हैं. समझा जा रहा है कि जल्द ही उन्हें भी बिहार का स्टेट हेड बनाकर पटना भेजा जाएगा, जबकि पटना में स्टेट हेड की जिम्मेदारी निभा रहे केके उपाध्याय को लखनऊ लाकर नवीन जोशी की जगह पूर्वी यूपी का स्टेट हेड बनाया जाएगा. नवीन जोशी अगले कुछ महीनों के भीतर रिटायर होने वाले हैं.





