राष्ट्रीय सहारा, देहरादून से खबर है कि मनोज कंडवाल का सस्पेंड कर दिया गया है. वे ब्यूरो प्रभारी के पद पर कार्यरत थे. बताया जा रहा है कि प्रबंधन को उनके खिलाफ कई शिकायतें मिली थी. इस बीच आपदा की रिपोर्टिंग में सही काम नहीं कर पाने का आरोप लगाते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया गया. बताया जा रहा है कि अन्य अखबारों से दोयम दर्जे के कवरेज देखते हुए मैनेजमेंट ने यह फैसला लिया है. हालांकि इस संदर्भ में मनोज से बात करने की कोशिश की गई परन्तु उनसे बात नहीं हो पाई.





