मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर पत्रकारों के पेशे को काफी चुनौतीपूर्ण मानती हैं। उनका कहना है कि पत्रकारिता करना बहुत मुश्किल काम है। करीना ने अपना यह अनुभव प्रकाश झा की फिल्म सत्याग्रह में एक टीवी रिपोर्टर की भूमिका निभाने के बाद साझा किया है। करीना ने कहा मीडिया में काम करना काफी कठिन है। काम के अलावा भी पत्रकारों को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।
करीना ने कहा कि मुझे खुशी है कि सत्याग्रह में मैंने एक पत्रकार की भूमिका निभायी है। गर्मी हो, सर्दी हो या बरसात पत्रकारों को न्यूज कवर करने के लिये जाना ही पड़ता है। यह काम कम से कम मेरे लिये बहुत ही कठिन है। उन्होंने कहा कि फिल्म में मेरा निभाया गया टीवी पत्रकार का किरदार कुछ ऐसे पत्रकारों से प्रभावित है जिनका मुख्य ध्यान काम के प्रति फोकस रहता है। उन्होंने कहा कि फिल्म में अपना किरदार निभाकर मैं समझी कि पत्रकारों को कितना दबाव रहता है।





