आईबीएन-लोकमत न्यूज चैनल के आौरंगाबाद ब्यूरो चीफ सिध्दार्थ गोदाम और वीडियो जर्नलिस्ट सुधीर जाधव पर शुक्रवार की दोपहर औरंगाबाद में एक शिक्षा संस्थान के डाइरेक्टर ने हल्ला बोल दिया. वाई एस खेडकर इंटरनेशनल स्कूल में छात्रों की तरफ से पनिशमेंट के तौर पर गैरकानूनी तरीके से शुल्क वसूला जाता था. इस से छात्रों के परिजन काफी नाराज थे. आईबीएन-लोकमत ने इस के विरोध में आवाज उठाया था. जिसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने स्कूल में चल रहे इस गोरखधंधे की इंक्वायरी शुरू की थी.
बताया जा रहा है कि इससे मीडिया पर नाराज संस्थान संचालक खेडकर ने शुक्रवार को आईबीएऩ -लोकमत के कैमरामैन से कैमेरा छीनने की कोशिश की. उसके साथ मारपीट की गई. उसे एक कमरे मे बंद करने की भी कोशिश की गई. यह देखकर ब्यूरो चीफ सिध्दार्थ गोदाम ने खेडेकर को रोकने कोशिश की तो उनके साथ भी मारपीट की गई. दोनों को चोटें भी आई हैं. महाराष्ट्र में छह महीनों में पत्रकारों हमले की यह चालीसवीं घटना हैं. महाराष्ट्र मे पिछले पंद्रह दिनों में ही पत्रकारों के ऊपर हुआ यह सातवां हमला है. इस मारपीट का महाराष्ट्र पत्रकार हमला विरोधी कृती समिति ने निदा की है.






