मप्र के वरिष्ठ पत्रकार राजेश सिरोठिया ने अग्निबाण ज्वाइन कर लिया है. वे इस अखबार में चीफ एडिटोरियल डाइरेक्टर बनकर पहुंचे हैं. सांध्य दैनिक अग्निबाण को भोपाल और इंदौर के बाद जबलपुर-ग्वालियार में विस्तार करना है. इसी को देखते हुए राजेश को अखबार के साथ जोड़ा गया है. अखबार के विस्तार को देखते हुए प्रबंधन अपने साथ वरिष्ठ तथा चर्चित चेहरों को लाने की कवायद कर रहा है.
राजेश सिरोठिया की गिनती मध्य प्रदेश के गिने चुने पत्रकारों में की जाती है. वे अब तक जागरण समूह के अखबार नवदुनिया को अपनी सेवाएं दे रहे थे. उन्होंने अब इस अखबार को बाय कर दिया है. सूत्रों का कहना है कि अग्निबाण का विस्तार राजेश सिरोठिया की देख रेख में होगा.






