विजय अड़ीचवाल के बारे में खबर है कि पिछले ३६ वर्ष से चल रहे साप्ताहिक मालव आँचल के मुख्य संपादक बन गए हैं. ३३ वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय अड़ीचवाल इन्दौर प्रेस क्लब के विधि सलाहकार भी हैं. उनकी सलाह पर प्रेस क्लब ने अब तक कोर्ट के कई मुक़दमे भी जीते हैं.
विजय अड़ीचवाल नवभारत, लोकस्वामी, चेतना, एसडीए टाइम्स, धर्मयुद्ध में रिपोर्टर और संपादक पद पर भी रह चुके हैं. मालव आँचल के साथ साथ विजय अड़ीचवाल ब्राह्मण समाज के लिए राष्ट्रीय स्तर की मासिक पत्रिका "विप्र जगत" का प्रकाशन इसी माह करने जा रहे हैं.






