दैनिक भास्कर समूह के चेयरमैन रमेशचंद्र अग्रवाल के दामाद विष्णु गोयल ने हिन्दी में 12 पन्नों का प्रात:कालीन दैनिक ग्लोबल हेरॉल्ड्स लांच किया है। कभी चौथा संसार (सांध्य दैनिक) के संपादक रहे डॉ. सुशीम पगारे को यहां संपादक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दीपक असीम और हिदायतउल्लाह खान बड़े मानदेय पर बतौर कॉलमिस्ट जोड़े गए हैं।
जल्द ही ग्लोबल हेरॉल्ड्स के साथ अंग्रेजी के आठ पन्ने भी परोसे जाएंगे। यह इंदौर की पत्रकारिता में हिन्दी/अंग्रेजी का नया प्रयोग होगा। इस समूह के पास पंडित जवाहरलाल नेहरू द्वारा स्थापित नेशनल हेरॉल्ड्स पत्र का प्रकाशन अधिकार भी है। जो मार्केटिंग टीम बनाई गई है, उसने पहले महीने में पीपुल्स समाचार, राज एक्सप्रेस और दबंग दुनिया को बहुत पीछे छोड़ दिया है।





