Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

लांचिंग से पहले इंडिया न्‍यूज यूपी-उत्‍तराखंड के तीसरे हेड बने राशिद

: इसरार शेख से जिम्‍मेदारी वापस ली गई : रवीन ठुकराल को झटका देने के लिए लिया गया निर्णय : इंडिया न्‍यूज यूपी-उत्‍तराखंड की अभी लांचिंग नहीं हुई है पर अंदरखाने राजनीति तेज हो गई है. इस चैनल के हेड बनाए इसरार शेख से जिम्‍मेदारी लेकर राशिद हाशमी को सौंपी दी गई है. अब राशिद ही चैनल को हेड करेंगे तथा लांचिंग कराएंगे. इसरार हरियाणा, पंजाब-हिमाचल के हेड बने रहेंगे. इंटरटेनमेंट की जिम्‍मेदारी भी इसरार के पास रहेगी. हालांकि अंदरखाने इस बदलाव को लेकर माना जा रहा है कि यह निर्णय रवीन ठुकराल लॉबी को झटका देने के लिए ही मैनेजमेंट ने किया है.

: इसरार शेख से जिम्‍मेदारी वापस ली गई : रवीन ठुकराल को झटका देने के लिए लिया गया निर्णय : इंडिया न्‍यूज यूपी-उत्‍तराखंड की अभी लांचिंग नहीं हुई है पर अंदरखाने राजनीति तेज हो गई है. इस चैनल के हेड बनाए इसरार शेख से जिम्‍मेदारी लेकर राशिद हाशमी को सौंपी दी गई है. अब राशिद ही चैनल को हेड करेंगे तथा लांचिंग कराएंगे. इसरार हरियाणा, पंजाब-हिमाचल के हेड बने रहेंगे. इंटरटेनमेंट की जिम्‍मेदारी भी इसरार के पास रहेगी. हालांकि अंदरखाने इस बदलाव को लेकर माना जा रहा है कि यह निर्णय रवीन ठुकराल लॉबी को झटका देने के लिए ही मैनेजमेंट ने किया है.

रवीन के ट्रिब्‍यून जाते समय यह प्रचारित किया गया था कि वहां जाने के बाद भी उनका दखल इंडिया न्‍यूज में बना रहेगा. इसरार को भी यह जिम्‍मेदारी रवीन के कहने पर ही दी गई थी, जबकि उनके पास कई जिम्‍मेदारियां पहले से थीं. सूत्रों का कहना है कि यह फैसला एमडी कार्तिकेय शर्मा ने खुद लिया है. उन्‍होंने रवीन का फैसला पलटते हुए राशिद हाशमी को यूपी-उत्‍तराखंड का नया चैनल हेड बना दिया है. कहा जा रहा है कि बदलाव से ज्‍यादा यह मैसेज देने की कोशिश है कि अब रवीन ठुकराल का अध्‍याय इंडिया न्‍यूज से बंद हो चुका है. उल्‍लेखनीय है कि इंडिया न्‍यूज का यूपी-उत्‍तराखंड चैनल शुरू होने से पहले हनुमंत राव को इसकी जिम्‍मेदारी सौंपी गई थी.

सूत्रों का कहना है कि रवीन ठुकराल ने हनुमंत राव को ठिकाने लगाने के लिए ही इसरार शेख को यूपी-उत्‍तराखंड चैनल की अतिरिक्‍त जिम्‍मेदारी सौंपी थी. पर उनके जाने के बाद प्रबंधन ने अब उनकी लॉबी को झटका देने की शुरुआत कर दी है. यह बदलाव किसी बेहतरी के लिए नहीं बल्कि ठुकराल को इतिहास की बात बनाने के लिए किया गया है. चैनल हेड बनाए गए राशिद एंकरिंग करते रहे हैं. उनका इनपुट और आउटपुट से बहुत ज्‍यादा नदजीकी रिश्‍ता नहीं रहा है, इसलिए आसानी से समझा जा सकता है कि यूपी-उत्‍तराखंड चैनल का हाल क्‍या होने वाला है. हालांकि इसरार के निर्देशन में चैनल को टेस्‍ट सिग्‍नल पर डाल दिया गया है और संभावना जताई जा रही है कि जल्‍द ही इसे लांच कर दिया जाएगा.

पर चैनल के अंदर यह भी कयासबाजी लगाई जा रही है कि क्‍या चैनल राशिद के नेतृत्‍व में लांच होगा या फिर किसी और को चैनल हेड बना दिया जाएगा. गौरतलब है कि पिछले दिनों इस चैनल के लिए चार दर्जन से ज्‍यादा लोगों की भर्ती आज समाज के एक्‍जीक्‍यूटिव एडिटर अजय शुक्‍ल के नेतृत्‍व में की गई थी. हालांकि सूत्र ये भी बताते हैं कि इसरार के पास कई चैनलों की जिम्‍मेदारी थी, इसलिए प्रबधंन ने उन्‍हें स्‍पेयर के रूप में यूपी-उत्‍तराखंड की जिम्‍मेदारी सौंपी थी. जिसे अब वापस ले लिया गया है. फिलहाल सभी लोगों को इस चैनल के लांच होने का इंतजार है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...