दैनिक दबंग दुनिया के चेयरमैन किशोर वाधवानी द्वारा अखबार जगत में पैदा की गई बाउंसर संस्कृति से त्रस्त होकर क्राइम रिपोर्टिंग में नए मापदंड रचने वाले संतोष शितोले ने भी अखबार को राम-राम कह दिया। खबर है कि वे नईदुनिया से जुड़ गए हैं। बताया जा रहा है कि दबंग दुनिया से इस्तीफा देने वाले अरविंद तिवारी ने संतोष शितोले को दबंग छोडऩे के लिए प्रेरित किया।
खबर है कि जल्द ही दबंग टीम के छह रिपोर्टर, जिसमें एक शिक्षा, एक आईडीए, एक इवेंट्स, एक कलेक्टोरेट और एक आरटीओ बीट वाले पत्रकार इस्तीफा दे सकते हैं। बड़े वेतन वाला एक फोटोग्राफर भी दबंग को बाय कहने वाला है।





