पंजाब केसरी, जयपुर से पिछले चालीस सालों से जुड़े पत्रकार सत्य पारीक ने इस्तीफा दे दिया है। इसके पहले भी पांच बार पंजाब केसरी से पारीक का संबंध विच्छेद हो चुका है, लेकिन प्रबंधन के मनाने पर उन्होंने वापसी कर ली थी। पारीक अपनी नई पारी की शुरुआत जयपुर से प्रकाशित हो रहे प्रकाश कुंज में बतौर सलाहकार सम्पादक कर रहे हैं। पारीक को हाल ही में पिंकसिटी प्रेस क्लब की गरिमा को फेसबुक के जरिए गिराने के कारण प्रेस क्लब से भी निष्कासित किया गया है।
दूसरी तरफ ललितपुर से खबर है कि महेश वर्मा ने सहारा समाचार से इस्तीफा दे दिया है। वे अपनी नई पारी जन जन जागरण से शुरू करने जा रहे हैं। वे इसके पहले भी कई संस्थानों को अपनी सेवाएं दे चुके हैं।





