आपकी साइट पर या जिस भी साइट पर बिजनेस भास्कर की खबर छप रही है, वह गलत है। अखबार के बंद होने में कोई सच्चाई नहीं है और जो लोग गए हैं वे अच्छे अवसर पाकर गए हैं। जहां तक संपादक एसके सिंह की बात है तो वे एक सुलझे हुए और व्यवहारिक किस्म के इंसान हैं। मुझे नहीं लगता है कि उनकी वजह से कोई छोड़ कर गया होगा।
यतीश राजावत जी एक साल से नहीं हैं, बावजूद इसके अखबार ठीक ठाक चल रहा है और सभी कर्मचारी एसके सिंह के नेतृत्व में ठीक ठाक काम कर रहे हैं। जहां तक वेतन की बात है तो हर समूह में कभी आगे कभी बाद में वेतन बढ़ता है। पर जो अफवाह फैल रही है वह गलत है।
अजीत सिंह
मुंबई





