Sanjay Sharma : हिन्दुस्तान, लखनऊ के ब्यूरो चीफ रंजीव शायद पहले पत्रकार है जिन्हें सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री हेलीकोप्टर में अपने साथ शहीदों के घर ले गए. आज हिन्दुस्तान के पहले पेज पर बढ़िया छपा भी है. मुझे रंजीव बहुत पसंद हैं. यहाँ तो कुछ पत्रकार ऐसे भी है जो मुख्यमंत्री के नौकरों से अपने संबंध होने पर इतराने लगते हैं पर रंजीव हमेशा उतनी ही गर्मजोशी और सहज भाव से मिलते हैं.
मुख्यमंत्री भी इस मामले में कही बढ़िया हैं जो मीडिया के कुछ भी कहने का बुरा नहीं मानते और अपनी तरफ से सम्बन्ध बनाने की कोशिश करते हैं.
लखनऊ के वरिष्ठ पत्रकार और वीकएंड टाइम्स के एडिटर संजय शर्मा के फेसबुक वॉल से.





