दीपक चौरसिया और राणा यशवंत के दुर्व्यवहार से नाराज होकर इंडिया न्यूज चैनल के लखनऊ आफिस के ब्यूरो चीफ श्रेय शुक्ला समेत करीब आधा दर्जन पत्रकारों ने इस्तीफा दे दिया है. सूत्रों का कहना है कि बेहद कम संसाधनों में शानदार प्रदर्शन करने वाली इंडिया न्यूज, लखनऊ की टीम को दीपक चौरसिया और राणा यशवंत के नेतृत्व वाले दिल्ली के पत्रकारों ने काफी परेशान किया. किसी बात पर इन लोगों ने अपशब्द कहे. इससे खफा होकर ब्यूरो चीफ श्रेय शुक्ला ने इस्तीफा दे दिया. बाद में लखनऊ टीम के कई रिपोर्टरों ने भी इस्तीफा दे दिया.
भड़ास4मीडिया तक अपनी बात [email protected] के जरिए पहुंचा सकते हैं.





