Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

बागी जी, यह तो बताइए कि साधना न्यूज में फ्री में किस तरह काम करना है

आदरणीय प्रवीन बागी जी, नमस्कार, कुशलोपरांत आपकी कुशलता की कमाना है. २९ जुलाई को शाम ४ बजे फोन पर आपसे बात होने के बाद से मैं काफी विचलित हूँ कि पत्रकारिता के शिखर पर बैठने का दावा करने वाला कोई व्यक्ति जो इससे पहले महुआ और इटीवी जैसे चैनलों में काम कर चुका हो, भला ऐसी बात कैसे कह सकता है. साधना न्यूज़ के लिए हमने जान की बाजी लगाकर काम किया. उसे चरमोत्कर्ष तक पहुँचाया.

आदरणीय प्रवीन बागी जी, नमस्कार, कुशलोपरांत आपकी कुशलता की कमाना है. २९ जुलाई को शाम ४ बजे फोन पर आपसे बात होने के बाद से मैं काफी विचलित हूँ कि पत्रकारिता के शिखर पर बैठने का दावा करने वाला कोई व्यक्ति जो इससे पहले महुआ और इटीवी जैसे चैनलों में काम कर चुका हो, भला ऐसी बात कैसे कह सकता है. साधना न्यूज़ के लिए हमने जान की बाजी लगाकर काम किया. उसे चरमोत्कर्ष तक पहुँचाया.

२५ माह से भी अधिक समय से बिना पैसा मिले कर्ज लेकर साधना न्यूज़ के लिए हमने काम किया इस आशा में कि आज नहीं तो कल हाँ पैसे मिलेंगे और हम अपना खर्च चला पाएंगे. पर आपने यह कह कर कि कितनी राशि आप लोगों को दे दी जाये कि आप लोग पिछला सारा हिसाब सेटलमेंट कर लेंगे, दिल तोड़ दिया. बड़ा ही आश्चर्यजनक लगा आपका वक्तव्य. जिस राशि का उल्लेख किया आपने उतना तो हम लोगों ने साधना न्यूज़ पर पहले ही खर्च कर चुके हैं.

आपकी दूसरी बात और भी खतरनाक और दुखदाई थी कि इसके बाद फ्री में आपको काम करना हो तो करें. पर आपने यह नहीं बताया कि फ्री में काम कैसे करना है. क्या अब पेट्रोल फ्री मिलने लगा है. मोबाइल कंपनियां फ्री हो गईं हैं. मुझे भूख लगना बंद हो गया है या साधना न्यूज़ का लोगो लेकर दलाली के धंधे में उतर कर काम करना है. काम कैसे करना है यह जानना जरूरी है हमारे लिए. आपने आई डी वापस कर देने की बात भी कही. पर यह नहीं बताया क्यों? आप २५ माह का पैसा देकर निश्चित ही आईडी ले सकते हैं पर उससे पहले क्यों.

बागी जी आप साधन न्यूज़ में बड़े पोस्ट पर हैं पर साधना न्यूज़ में मैं आप से सीनियर हूँ.  जब आप ईटीवी की  टीआरपी बढा रहे थे, तब हम लोगों की नक्सलियों के हाथों जान जाते-जाते बची थी. पर मुझे नहीं लगता की आप साधना न्यूज़ के लिए २ घंटे घाम में भी खड़े रहे होंगे.  मुझे सेटलमेंट की नसीहत देने वाले आप कौन हैं. आप आज यहाँ, कल वहां पर, हम तो जहाँ थे वहीं हैं. क्या ईटीवी और महुआ में आप यही करते थे. आपने कहा कि प्रिंट मिडिया पैसा नहीं देता, यह बहुत विडंबनापूर्ण बयान है. बागी जी मेरे मन के कुछ सवाल हैं जिसका जवाब मैं जरूर चाहूँगा कि आप दें.

१. क्या ईटीवी और महुआ में आप बिना पैसे लिए कम करते थे?

२. क्या साधना न्यूज़ में आप बिना पैसे लिए कम करते हैं? (अगर नहीं तो मुझे फ्री काम करने को कहने की आपकी हिम्मत कैसे हुई और अगर हाँ तो आपसे दो स्टोरी ज्यादा भेजूंगा)

३. फ्री वर्क किस लेबर कानून का हिस्सा है.

बागी जी साधना के लिए बोझ हम नहीं आप हैं . जीतनी राशी आप साधना टीवी से भांजा रहे हैं उतने में ५-७ स्टिंगर काम कर आप से ज्यादा खबर भेंज देंगे. आपही साधना को मुक्ति देंगे तो बढियां रहेगा क्यों की यह आप भी रही है. आप के लिए १ नेक सलाह  की आप अप अपना इलाज  किसी मनो वैज्ञानिक से कराएँ आप के भविष्य के लिए बेहतर होगा .

आपका
ओम  प्रकाश पाण्डेय
साधना न्यूज़
कैमूर
दिनांक-३०-०६-२०१३

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...