साधना न्यूज में नित नई कहानियां सामने आती हैं. वजह ये कि इस न्यूज चैनल के जरिए मालिकान सिर्फ उगाही करना चाहते हैं. न्यूज के जरिए बिजनेस लाने यानि पेड न्यूज के लिए हर पल लगे भिड़े रहने वाले साधना न्यूज के मैनेजमेंट को कई बार अच्छे व अक्खड़ पत्रकार आइना दिखाने का काम करते हैं. किसी साथी ने साधना न्यूज के इनटरनल पत्राचार को भड़ास के पास भेजा है. इस पत्र से न सिर्फ अंदरुनी राजनीति को समझा जा सकता है बल्कि कर्मियों को परेशान किए जाने के प्रकरण का भी खुलासा होता है. -एडिटर, भड़ास4मीडिया
———- Forwarded message ———-
From: dinesh anand ([email protected])
Date: 2013/7/2
Subject: Re: Application for leave
To: naveen jain ([email protected])
Cc: Pravin Bagi ([email protected]), Kanwar Pal ([email protected]), JAYANKA RAO ([email protected])
प्रिय नवीन जैन जी, एचआर हेड, साधना न्यूज,
सबसे पहले तो मैं आपके द्वारा अंग्रेजी में लिखे पत्र का जवाब हिंदी में देने के लिए आपसे माफ़ी चाहता हूँ क्योंकि भारतीय होने के नाते मुझे हिंदी से प्यार है! जैन साहेब, मैं आपको याद दिलाना चाहूंगा की कुछ दिनों पूर्व आपका एक मेल आया था जिसमे आपने लिखा है की अब से साधना के सभी स्टाफ साधना की ऑफिसियल ई मेल आईडी का ही प्रयोग करेंगे लेकिन आपके द्वारा भेजी गयी इसी मेल से यह स्पस्ट हो जाता है की आप खुद ही अपनी कही गयी बातो का पालन नहीं करते वरना आपका यह पत्र मेरे और श्री बागी के ऑफिसियल आईडी पर होता! मैं आपको यह भी याद दिलाना चाहूंगा की पिछले कुछ महीनो में जितने भी नए लोगो ने साधना न्यूज़ को ज्वाइन किया है आपने उन सभी का परिचय हमलोगों से मेल के जरिये करवाया है लेकिन श्री बागी का परिचय ढाई माह बाद क्यों?
आपने लिखा है की श्री मयंक गुप्ता मेरे सीधे बॉस नहीं है इसलिए मुझे उन्हें मेल नहीं करना चाहिए, मेरे ख्याल से आपका यह पत्र आपके अनुभव की कमी को दर्शाता है! आपकी जानकारी के लिए मैं आपको यह भी बता दूं कि पिछले कुछ महीनो में मैंने दर्ज़नो बार श्री मयंक गुप्ता को सीधे ना सिर्फ पत्र लिखा है बल्कि दो दर्ज़न से भी अधिक बार उनसे मेरी मोबाइल पर लम्बी बातचीत भी हुई है, यदि आपको मेरी बातों पर यकीन नहीं है तो आप चाहे तो मैं अपने मोबाइल के प्रिंट और मेल पर पड़े पत्रों को आपके पास पहुंचा सकता हूँ और इस काम के लिए आपको पटना आने की जरुरत भी नहीं पड़ेगी!
जहाँ तक श्री बागी का प्रश्न है तो उनकी योग्यता और नेक विचारों से हमारा परिचय अभी दो दिनों पूर्व हमारे भभुआ के स्ट्रिंगर श्री ओम प्रकाश पांडे करवा चुके हैं! जैन साहेब, आपकी जानकारी के लिए मैं आपको एक और भी महत्वपूर्ण बात बताना चाहूंगा कि साधना न्यूज़ से मैंने अभी तक लगभग दो लाख रुपया सेलरी के रूप में लिया है और दर्श डिजिटल नेटवर्क के साथ पूर्व में हुए साठ लाख के एग्रीमेंट को कम करवा कर चालीस लाख में बदला है, यानी कम्पनी को बीस लाख का फायेदा! बस, अब बिना देर किये मेरे इस पत्र को मेरा त्याग पत्र समझकर स्वीकार करे, इस कृपा के लिए मैं श्रीमान का सदा आभारी रहूंगा!
दिनेश आनंद
2013/7/2 naveen jain ([email protected])
Dear Dinesh Ji,
We have gone through you email and have come to the conclusion that since Mr. Pravin Bagi has been working in the capacity of State Head, your profile comes under his purview and accordingly you should have applied for your leaves to Mr. Bagi.
You may have marked the email to Mr. Mayank Gupta who is not your direct boss. This kind of your act is against the protocol / hierarchy system of the company.
Mr. Bagi has been working with company and in the same office since last 2.5 months, incase you had any doubts regarding the same, you should have the audacity to come and discuss with the H.O.
Even in your email you have addressed Mr. Pravin Bagi, State Head as “Mathat” which is also against the designation provided by the company.
Please note that the entire act of your constitutes a complete insubordination, indiscipline and misconduct which is not acceptable to the management.
In your email you have said that you can put in your papers for which you are free to exercise your option.
Regards,
Naveen Jain
From: dinesh anand [mailto:[email protected]]
Sent: Sunday, June 30, 2013 12:18 PM
To: JAYANKA RAO
Cc: Pravin Bagi; naveen jain; Kanwar Pal
Subject: Re: Application for leave
सुश्री जयंका ,
श्री प्रवीन बागी जी ने लिखा है की मैंने छुट्टी पर जाने से पूर्व उन्हें कोई सुचना नहीं दी थी इसलिए उनका आवेदन अस्वीकृत किया जाता है! मैं साधना न्यूज़ में बतौर चीफ न्यूज़ को-ओरडीनेटर सह प्रसाशक के रूप में काम कर रहा हूँ लेकिन श्री बागी की नियुक्ति आपने किस पद पर की है इसकी कभी कोई सुचना आपने मुझे नहीं दी,तो क्या मैं अपनी छुट्टी का आवेदन अपने मातहत काम करने वाले किसी व्यक्ति को दू या फिर अपने वरिष्ठो को? जहाँ तक छुट्टी की सुचना देने का प्रश्न है तो मैंने छुट्टी से सम्बंधित पत्र उसी दिन आपको और श्री मयंक गुप्ता को मेल कर दिया था तो फिर यह प्रश्न आपने उसी दिन क्यों नहीं पूछा?
मैं आपको सूचित कर दू की उत्तराखंड में हुई तबाही में मैं अपने एक मित्र के साथ उनके परिवार को ढूंढने जा रहा हूँ और आप मुझे जल्द ऑफिस में योगदान देने को कह रही है जो किसी भी सूरत में फिलहाल संभव नहीं है,आखिर इंसानियत भी कुछ है या नहीं? यदि आप मेरी छुट्टी को बढाने में मेरी मदद कर सकती है तो मैं आपका आभारी रहूंगा और यदि आप ऐसा नहीं कर सकती है तो मुझसे कह दे मैं अविलम्ब अपना इस्तीफा आपको मेल कर दूंगा!
दिनेश आनंद
On Fri, Jun 28, 2013 at 6:48 PM, JAYANKA RAO ([email protected]) wrote:
Dear Dinesh sir,
Please be informed that we have received rejection for your leave's, you are requested to report to work immediately.
Regards,
Jayanka Rao
Sr.HR Executive
Rashtriya Tower, 38, Rani Jhansi Road, New Delhi-110055, Ph.-011-43603300
———- Forwarded message ———-
From: Pravin Bagi ([email protected])
Date: 2013/6/28
Subject: Re: Application for leave
To: JAYANKA RAO ([email protected])
सुश्री जयंका
श्री दिनेश आनंद ने छुट्टी के लिए उचित तरीके से आवेदन नहीं दिया है, इसलिए उनका आवेदन अस्वीकृत किया जाता है। पहले भी उन्होंने छुट्टी पर जाने की मुझे कोई सूचना नहीं दी थी।
प्रवीण बागी
Pravin Bagi
Journalist
Cell–9334310032.
On Thu, Jun 27, 2013 at 1:24 PM, JAYANKA RAO ([email protected]) wrote:
Dear Sir,
Request you to kindly approve or disapprove his leave's.
Regards,
Jayanka Rao
Sr.HR Executive
Rashtriya Tower, 38, Rani Jhansi Road, New Delhi-110055, Ph.-011-43603300
On Thu, Jun 27, 2013 at 12:35 PM, dinesh anand ([email protected]) wrote:
apko suchit karna hai ki main 28.05.2013 se 27.06.2013 tak chutti mein tha aur kuch jaruri parivarik kaam se bahar gaya tha.jiski suchna main apko purv mein de chuka hun.abhi mujhe kuch dino ki aur chutti ki jarurat hai aur main umeed karta hun ki aap mujhe sahyog karegi.chutti se vapas patna lautne par main do din purv hi apko phir suchit karunga.
Dinesh anand
Chief News Coordinator cum Admin
Sadhna News
patna






