दैनिक भास्कर, रांची के चीफ रिपोर्टर अमरकांत को प्रमोट करके न्यूज एडिटर (सिटी) बना दिया गया है. सूत्रों के मुताबिक ब्यूरो को भंग कर दिया गया है. ब्यूरो के सभी रिपोर्टरों और स्पेशल करेस्पांडेंट को अमरकांत को रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है. प्रिंटर डेस्क के राजेश राय को डीएनई प्रमोट करके पानीपत भेजा गया है.
राजेश भोपाल जा चुके हैं और वहां एक महीने की ट्रेनिंग के बाद पानीपत फ्रंट पेज इंचार्ज का काम संभाल लेंगे. राजेश दैनिक भास्कर से पहले आई-नेक्स्ट, रांची में कार्यरत थे. पंजाब केसरी में भी वे काम कर चुके हैं. अमरकांत भी आई-नेक्स्ट में राजेश राय के साथ थे.
भड़ास तक अपनी बात [email protected] के जरिए पहुंचा सकते हैं.





