पटना के रविन्द्र भवन में 30 जून को नक्षत्र न्यूज़ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में देश के पांच राज्यों में कार्य कर रही सामाजिक संस्था एकता शक्ति फाउंडेशन के वाईस प्रेजिडेंट रजनीकांत पाठक को सामाजिक क्षेत्र में बेहतरीन कार्य के लिए अवार्ड दिया गया. यह अवार्ड बिहार के एजुकेशन मिनिस्टर श्री प्रशांत शाही ने दिया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों को बारी-बारी से सम्मानित किया.
इस कार्यक्रम में खाद्य आपूर्ति मंत्री श्याम रजक, राज्य सभा के सदस्य वशिष्ठ नारायण सिंह, विधान परिसद के सभापति अवधेश नारायण सिंह, राज्य के रजिस्टार दयानिधान पांडे, भोजपुरी अकादमी के प्रेजिडेंट रविकांत दुबे, पटना हाई कार्ट जज, सूचना जनसंपर्क विभाग के उप निदेशक प्रेस आदि गणमान्य लोग मौजूद थे. अवार्ड समारोह के बाद देश के सुविख्यात गजल गायक मोहमद अहमद हुसैन अहमद हुसैन द्वारा गायन प्रस्तुत किया गया.





