Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

वरिष्‍ठ पत्रकार शंभू दयाल वाजपेयी सम्‍मानित

आईएमए बरेली ने डाक्‍टर्स डे पर आयोजित कार्यक्रम में वरिष्‍ठ पत्रकार शंभू दयाल वाजपेयी, भौतिक शास्‍त्र के सेवा निवृत्‍त प्रवक्‍ता तुफैल अहमद ,पांच वरिष्‍ठ चिकित्‍सकों और मेधावी छात्र- छात्राओं को सम्‍मानित किया । कार्यक्रम का आयोजन आईएमए भवन के सभागार में किया गया। कार्यक्रम में बडी संख्‍या में डाक्‍टर सपरिवार शामिल हुए। अंत में सभी ने रात्रिभोज में भाग लिया।

आईएमए बरेली ने डाक्‍टर्स डे पर आयोजित कार्यक्रम में वरिष्‍ठ पत्रकार शंभू दयाल वाजपेयी, भौतिक शास्‍त्र के सेवा निवृत्‍त प्रवक्‍ता तुफैल अहमद ,पांच वरिष्‍ठ चिकित्‍सकों और मेधावी छात्र- छात्राओं को सम्‍मानित किया । कार्यक्रम का आयोजन आईएमए भवन के सभागार में किया गया। कार्यक्रम में बडी संख्‍या में डाक्‍टर सपरिवार शामिल हुए। अंत में सभी ने रात्रिभोज में भाग लिया।

शंभू दयाल वाजपेयी को प्रशस्तिपत्र और शाल ओढा कर सम्‍मानित करने के बाद आईएमए के वरिष्‍ठ सदस्‍य और बरेली के मेयर डा. आई. एस. तोमर ने कहा कि आज हमारा समाज संक्रमण के दौर से गुजर रहा है। दूसरे को सुधारने के बजाय हमें पहले स्‍वंय को सुधारना चाहिए। उन्‍हों ने कहा कि श्री वाजपेयी हमेशा अपने लम्‍बे पत्रकारीय जीवन में जनसरोकारों के प्रति समर्पित रहे हैं। वह कलम के धनी सिपाही हैं ।

श्री वाजपेयी ने अपने संबोधन में आज पत्रकारों और पत्रकारिता को कोसने का फैशन सा चल पडा है। यह सही है मूल्‍य परक पत्रकारिता में गिरावट आयी है लेकिन ऐसा पत्रकारिता ही नहीं हर क्षेत्र में हो रहा है। यह नहीं भूलना चाहिए कि सिर्फ पत्रकारिता ही  मिशन से प्रोफेशन नहीं हो रही, शिक्षा और चिकित्‍सा जैसे पवित्र पेशों में भी यही हालत है। समाज को गति और दिशा देने वाले तीन प्रमुख कारक होते हैं- राजनीति, साहित्‍य- पत्रकारिता और धर्म-अध्‍यात्‍म। तीनों क्षेत्रों में आज कल ब्‍यावसायिकता की बढती प्रवृत्ति के चलते गिरावट की स्थिति है।  ऐसे में प्रबुद्ध जनों की भूमिका और बढ जाती है। कार्यक्रम में संस्‍था के अध्‍यक्ष डा. अमित अग्रवाल और सचिव डा.सुशोभित वर्मा ने भी विचार ब्‍यक्‍त किये। संचालन डा. अतुल अग्रवाल ने किया। उल्‍लेखनीय है आईएमए , बरेली एक अत्‍यंत सशक्‍त संगठन है। इसके ब्‍लड बैंक का देश में नाम है। आएमए निर्धन लोगों के लिए नि:शुल्‍क अस्‍पताल चलाता है और खेल व कई सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहता है। संगठन में लगभग 700 डाक्‍टर सदस्‍य हैं। इससे जुडे डा. तोमर दूसरी बार मेयर और डा. अरुण कुमार सक्‍सेना नगर विधायक हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...