जनसंदेश, गोरखपुर से कई लोगों का नाता टूट गया है. जानकारी के मुताबिक देवरिया से सिद्धार्थमणि, गोरखपुर से राजीव रंजन और कामिल खां इस अखबार से कार्यमुक्त हो चुके हैं. खबर यह भी है कि अन्य विभागों से भी कुछ लोग बाहर किये गए हैं. महाराजगंज में बंद पड़ा दफ्तर आज से खुलेगा और मनोज त्रिपाठी वहां की कमान संभालेंगे. यहां पहले अभयानंद कृष्ण कार्यरत थे. देवरिया में सिद्धार्थमणि के हटने के बाद गणेश दत्त द्विवेदी ने कमान संभाल ली है. जन्संदेश से कुल 11 लोगों के बाहर किये जाने की खबर है.
उधर, दैनिक जागरण, सलेमपुर के ब्यूरो प्रभारी संजय यादव के बारे में सूचना मिली है कि उन्होंने सरकारी अस्पताल के एक डाक्टर एसएम तिवारी से दुर्व्यवहार किया. इस आयुर्वेदिक डाक्टर ने जागरण कार्यालय गोरखपुर को अपनी पीड़ा बतायी.





