संपादक, भड़ास4मीडिया, महोदय, मेरे साथ मीडिया में काम करने वाले कुछ पत्रकारों ने मीडिया में काम दिलाने के नाम पर ठगी की है. प्रार्थी श्रीपाल सिह राणा निवासी ग्राम चौड़ा सहादतपुर सेक्टर 22 नोएडा की नोएडा सेक्टर 10 में प्रिंटिंग प्रेस है. मुझे नोएडा के कुछ पत्रकारों ने मीडिया में काम करने का आश्वासन दिया. ये लोग कई बार प्रिंटिंग प्रेस में प्रिंटिंग के सिलसिले में आये थे जिसके चलते मेरी इन पत्रकारों से जान पहचान थी. विजय, संतोष और नीरज नामक पत्रकारों ने मुझे आश्वासन दिया कि ये तीनों मुझे नोएडा के सेक्टर 6 स्थित चैनल वन न्यूज में ब्यूरो चीफ बनवा देंगे.
इसके लिये इन तीनों पत्रकारों ने मुझसे चैनल में तीस हजार रुपये जमा करने के लिए मांगे और मेरी सेक्टर 10 स्थित प्रिंटिंग प्रेस में आकर 14 -3 -2013 को तीस हजार रुपये लिए. जल्द ही मुझे चैनल में ज्वाइन कराने की बात कही. उसके बाद 18 -3 -2013 को मुझे इन तीनों ने चैनल वन न्यूज का एक ऑफर लेटर भी दे दिया. इसमें मुझे बतौर रिपोर्टर रखा गया था. मेरी बात इन तीनों से ब्यूरो चीफ बनाने को लेकर हुई थी. इन तीनों ने मुझे आश्वासन दिया कि जल्द ही आपको चैनल से ब्यूरो चीफ का भी आफर लेटर दिलवा देंगे. मेरे कई बार कहने पर इन तीनों ने करीब एक महीने बाद मेरे सेक्टर 10 स्थित ऑफिस में आकर मुझे चैनल वन न्यूज का बतौर ब्यूरो चीफ वाला आफर लेटर थमा दिया. इसे देखने में मुझे कुछ शक हुआ तो मैं इस लेटर को लेकर चैनल वन के आफिस गया. चैनल के लोगों ने ऐसे किसी भी आफर लेटर के बारे में माना कर दिया. मुझसे कहा कि किसी ने तुम्हारे साथ ठगी की है. चैनल ने वह लेटर भी अपने पास रख लिया. बाद में इन तीनों पत्रकारों से संपर्क किया तो इन्होंने मुझे गोलमोल जवाब देकर टरकाना शुरू कर दिया. रुपये वापस मांगने पर इन पत्रकारों ने धमकाना शुरू दिया. बाद में तीस हजार में से दस हजार रुपये तो वापस कर दिए लेकिन मेरे बाकी बीस हजार रुपये भूल जाने को कहा. चैनल में ज्वाइन कराने के नाम तीनों पत्रकारों ने मेरे साथ धोखा किया है. निवेदन है कि मुझे न्याय दिलाये.
प्रार्थी
श्रीपाल राणा
निवासी ग्राम चौड़ा शहादत पुर
सेक्टर 22 नोएडा
मोबाईल — 09717183352
उपरोक्त आरोपों पर पत्रकार विजय ने भड़ास4मीडिया को फोन पर बताया कि उपरोक्त सारे आरोप झूठे हैं और मानहानि के मकसद से लगाए गए हैं. इन आरोपों के बारे में वे कानूनी कार्यवाही करेंगे.





