दैनिक भास्कर, बठिंडा से खबर है कि दुर्गेश ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर सब एडिटर के पद पर कार्यरत थे. दुर्गेश ने अपनी नई पारी दैनिक जागरण, जालंधर के साथ की है. उन्हें यहां सीनियर सब एडिटर बनाया गया है. दुर्गेश लंबे समय से दैनिक भास्कर को अपनी सेवाएं दे रहे थे. मूल रूप से बनारस के रहने वाले दुर्गेश ने अपने इस्तीफे के बारे में बताया कि पक्षपात तथा छुट्टी नहीं मिलने के कारण उन्होंने यह निर्णय लिया है. इसके पहले भी वे कई संस्थानों को अपनी सेवाएं दे चुके हैं.
राष्ट्रीय सहारा, मुगलसराय से खबर है कि समर बहादुर यादव ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर रिपोर्टर थे. समर ने अपनी नई पारी हिंदुस्तान के साथ शुरू की है. उन्हें विनोद पाल की जगह लाया गया है, जिन्होंने नौकरी मिलने के बाद इस्तीफा दे दिया था. समर राष्ट्रीय सहारा के पहले काशीवार्ता, युनाइटेड भारत समेत कई संस्थानों को अपनी सेवाएं दे चुके हैं.





