जयपुर से सूचना है कि यहां पर दो चैनलों का संयुक्त आफिस अंधेरे में हैं. ये चैनल हैं इन्डिया न्यूज और न्यूज एक्स. ये दोनों हरियाणा के कांग्रेसी नेता विनोद शर्मा के चैनल हैं. बुधवार को इन्डिया न्यूज राजस्थान के जयपुर स्थित सी106 लाल कोठी स्थित कार्यालय का बिजली कनेक्शन बिजली विभाग ने काट दिया है।
बताया जा रहा है कि पिछले दो माह से बिजली का बिल जमा नहीं करवाने के कारण कनेक्शन काट दिया गया है। आफिस का बिजली कनेक्शन कटने के साथ ही आफिस के कर्मचारियों में फुसफुसाहट शुरू हो गई है कि पहले ही एक रिर्पोटर के दम पर इन्डिया न्यूज राजस्थान का आफिस चल रहा है और अब चैनल की बत्ती गुल. इस चैनल के कर्मचारी अपने भविष्य को लेकर चिंतित दिखाई दे रहे हैं।
जयपुर से एक पत्रकार द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित.





