Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

पत्रकारों पर गुस्साईं सुषमा स्वराज, बोलीं- मुझे नहीं करनी प्रेस कांफ्रेंस

बुधवार को हरियाणा दौरे के दौरान लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज कैसे पत्रकारों पर उखड़ पड़ी और कुछ पत्रकार भी कितने ठीठ साबित हुए, इसका लाइव आपको भेज रहा हूं। सुषमा के हरियाणा दौरे के दौरान पत्रकार उनसे प्रेस कांफ्रेंस करने की जिद पर अड़ गए। सुषमा ने कहा कि मैं यहां किसी की मौत का शोक मनाने आई हूं और आप लोग हो कि प्रेस कांफ्रेंस की जिद पर अड़े हो। पत्रकार बाज नहीं आए, बोले- ''नहीं मैडम, एक मिनट के लिए बात कर लो। अरे, आधे मिनट के लिए ही बात कर लो।''

बुधवार को हरियाणा दौरे के दौरान लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज कैसे पत्रकारों पर उखड़ पड़ी और कुछ पत्रकार भी कितने ठीठ साबित हुए, इसका लाइव आपको भेज रहा हूं। सुषमा के हरियाणा दौरे के दौरान पत्रकार उनसे प्रेस कांफ्रेंस करने की जिद पर अड़ गए। सुषमा ने कहा कि मैं यहां किसी की मौत का शोक मनाने आई हूं और आप लोग हो कि प्रेस कांफ्रेंस की जिद पर अड़े हो। पत्रकार बाज नहीं आए, बोले- ''नहीं मैडम, एक मिनट के लिए बात कर लो। अरे, आधे मिनट के लिए ही बात कर लो।''

जैसे खबर के लिए भीख मांग रहे हो, जैसे सुषमा की खबर के बिना आज टीवी चैनल बंद हो जाएंगे। ऐसा प्रदर्शन इलेक्ट्रिोनिक मीडिया के पत्रकारों ने किया। सुषमा ने भी ऐसी सुनाई कि भाई लोगों ने मुंह की खाई। सुषमा अपने कार्यकर्ताओं पर गरजते हुए बोलीं- मेरी बातें समझ में नहीं आती, क्या तुम्हारे अंदर सेंस का अभाव हो गया है। यह देख कई पत्रकार खिसक लिए। कुछ ढीठ बैठे रहे तो सुनाई सुषमा ने खरी खोटी।

सुषमा स्वराज अपने गृह जिले अंबाला के साथ लगते यमुनानगर में आईं थी। यहां वे आरएसएस और भाजपा के शख्सियत दर्शन लाल जैन की पत्नी की रस्म क्रिया में भाग लेने आई थी। पत्रकारों को मौत का शोक मनाने आई सुषमा नहीं दिख रही थी।

उन्हें सिर्फ सुषमा से बात करके खबर बनाने का लक्ष्य नजर आ रहा था। यमुनानगर पहुंचने से पहले नेशनल हाइवे वन पर पीपली गेस्ट हाउस में सुषमा थोड़ी देर रुकीं तो पत्रकार आ धमके। सुषमा ने कहा कि कोई राजनीतिक बात नहीं करूंगी, मौत का शोक मनाने जा रही हूं। पत्रकार यहां बड़ी मुश्किल से माने। यमुनानगर में तो पत्रकार माने ही नहीं और सुषमा को अपना रौद्र रूप दिखाना पड़ा।

कुरुक्षेत्र में भी सुषमा ने मीडिया से बात नहीं की. लेकिन भास्कर ने आज दोहरी खबर छाप दी. एक तो यह छाप दिया कि सुषमा ने फलां फलां बयान मीडिया को दिया और बाक्स में अलग से छाप दिया कि सुषमा ने मीडिया से बात नहीं की.

एक पत्रकार द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...