Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

टैम पर आफत : एबीपी भी अलग, सीसीआई ने जांच शुरू की

टैम वाले टामियों पर आफत के दिन आ गए हैं. बहुत दिनों से टीवी इंडस्ट्री को अपनी उंगली पर नचाने वाले टैम मीडिया रिसर्च के खिलाफ लगातार खबरें आ रही हैं. ताजी सूचना के मुताबिक भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने टैम के खिलाफ जांच शुरू कर दी है. प्रसार भारती ने टैम पर आरोप लगाया है कि वह अपनी प्रभावी स्थिति का दुरुपयोग करके प्रतिस्पर्धा अधिनियम की धारा 4 का उल्लंघन कर रहा है.

टैम वाले टामियों पर आफत के दिन आ गए हैं. बहुत दिनों से टीवी इंडस्ट्री को अपनी उंगली पर नचाने वाले टैम मीडिया रिसर्च के खिलाफ लगातार खबरें आ रही हैं. ताजी सूचना के मुताबिक भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने टैम के खिलाफ जांच शुरू कर दी है. प्रसार भारती ने टैम पर आरोप लगाया है कि वह अपनी प्रभावी स्थिति का दुरुपयोग करके प्रतिस्पर्धा अधिनियम की धारा 4 का उल्लंघन कर रहा है.

दूरदर्शन ने भी टैम की शिकायत की थी जिसमें कहा गया कि टैम भेदभावपूर्ण मूल्यांकन कर रहा है. इन्हीं शिकायतों का भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने संज्ञान लिया है. एक चैनल ने सितंबर 2012 में टैम के एकाधिकार प्रवृत्ति और डाटा गलत पेश करने की बात कहते हुए याचिका दायर की थी. भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने मई 2013 में टैम मीडिया रिसर्च को दो महीने के अंदर में एक जांच रिपोर्ट जमा करने का आदेश दिया था. प्रसार भारती के आरोप को देखते हुए, सीसीआई ने कई शेयरधारकों को अपने कमेंट्स और अन्य संबंधित सूचना देने के लिए नोटिस जारी किया है.

सीसीआई ने चैनलों को भेजे अपने नोटिस में पूछा है कि क्या वे टैम मीडिया रिसर्च के द्वारा किसी भी ऐसे व्यवहार का शिकार हुए हैं जिसमें प्रतोयिगियों के साथ आपके प्रतियोगिता पर इसका असर पड़ा हो. साथ ही यह भी पूछा है कि क्या टैम ने अपनी स्थिति का उपयोग करके लाभ उठाया है या रिसर्च संगठन ने अपनी सेवा देने के लिए किसी तरह का कोई प्रतिबंध लगाया है, जिससे कि प्रतियोगियों के साथ आपके मार्केट पर असर पड़ा हो.

इस बीच एबीपी न्यूज ने भी टैम का सब्सक्रिप्शन बंद कर दिया है. कई चैनल पहले ही टैम को अनसब्सक्राइव कर चुके हैं. उधर, विज्ञापन बिरादरी का विश्वास टैम रेटिंग पर बना हुआ है. चर्चा है कि टैम अब मासिक लेवल पर आंकड़ों को जारी करेगा जो रेटिंग के बजाए पहुंच को दिखायेगा. संभावना जताई जा रही है कि टैम अब वीकली डाटा नहीं देगा.
 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...