Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

नेता ने वीकली अखबार के संपादक को सुधीर चौधरी स्टाइल में अरेस्ट कराया

बैतूल (मप्र) : जिस तरह सुधीर चौधरी खबर रोकने के लिए एक नेता से मोलतोल कर रहे थे और नेता ने उनकी सीडी बनाकर पुलिस के दे दी, जिसके बाद उन्हें अरेस्ट होकर जेल जाना पड़ा था, उसी स्टाइल में मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में वीकली अखबार 'फर्स्ट डान' के संपादक को जेल जाना पड़ा. वीकली अखबार के ये संपादक एक नेता के खिलाफ लगातार खबरें लिख छाप रहे थे.

बैतूल (मप्र) : जिस तरह सुधीर चौधरी खबर रोकने के लिए एक नेता से मोलतोल कर रहे थे और नेता ने उनकी सीडी बनाकर पुलिस के दे दी, जिसके बाद उन्हें अरेस्ट होकर जेल जाना पड़ा था, उसी स्टाइल में मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में वीकली अखबार 'फर्स्ट डान' के संपादक को जेल जाना पड़ा. वीकली अखबार के ये संपादक एक नेता के खिलाफ लगातार खबरें लिख छाप रहे थे.

नेता के आदमियों ने संपादक जी के साथ मीटिंग की और मामला दो लाख रुपये में सेट हो गया. नेता ने स्टिंग करते हुए संपादक महोदय के इस सेटिंग गेटिंग की सीडी बनवा कर पुलिस के बड़े अफसरों को दिखाया और दो लाख रुपये देते हुए संपादक जी को अरेस्ट करा दिया. सुधीर चौधरी को भी कांग्रेसी नेता ने अरेस्ट कराया और बैतूल के वीकली अखबार के संपादक को भी कांग्रेसी नेता ने अरेस्ट कराया.

मध्य प्रदेश के आदिवासी अंचल के एक साप्ताहिक अखबार के पत्रकार को एक पूर्व कांग्रेसी विधायक ने दो लाख रूपए की रिश्वत लेते पुलिस से पकड़वा दिया है. आगामी विधानसभा चुनाव में फिर से उम्मीदवारी की ताल ठोंक रहे इस उद्योगपति नेता (जो पहले भी कांग्रेस से विधायक रह चुका है) की बखिया उखेडऩे का काम पिछले कई सप्ताह से वीकली अखबार का संपादक कर रहा था. नेता ने संपादक को सुधीर चौधरी वाली स्टाइल में ऐसा फांसा कि उन्हें गिरफ्तार होना पड़ा.

मध्य प्रदेश में इस बार विधानसभा चुनाव के लिए मारामारी शुरू हो गई है. इसके लिए बैतूल विधानसभा से दो बार चुनाव हार चुके पूर्व विधायक और सोयाबीन तेल सहित कई कारखानों के मालिक विनोद डागा फिर मैदान में हैं. हालांकि अभी चुनावी टिकट की घोषणा नहीं हुई है लेकिन वो अपनी टिकट तय मानकर शुरू हो गए हैं. ऐसे में जब एक साप्ताहिक अखबार 'फर्स्ट डान' ने उनके कारखाने की गड़बडिय़ां और अन्य ऐसे ही मामले उठाने शुरू किए तो तनातनी शुरू हो गई.

पिछले कई दिनों से कुछ लोगों ने इस अखबार के संपादक नितिनराज माथनकर से बातचीत शुरू की. बताया जाता है कि मामला दो लाख रूपए में सेट हुआ. मंगलवार को स्वयं विनोद डागा एसपी आफिस पहुंचे और एसपी ललित शाक्यवार के साथ एक घंटे बैठक की. इसके बाद शाम को एएसपी गीतेश गर्ग के साथ भी इतनी ही देर की बैठक श्री डागा और उनके पुत्र निलय डागा ने की. इसमें उन्हें सीडी आदि दिखाई गई जिसमें ब्लैकमेलिंग की बात थी. अब आज बैतूल शहर के आजाद वार्ड में निलय डागा और एक कांग्रेसी नेता नब्बू खान ने नितिनराज माथनकर को पैसे देने के लिए बुलाया. इसके बाद तुरंत कोतवाली पुलिस पहुंच गई और पत्रकार को गिरफ्तार कर लिया.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...