Swami Balendu : हमें कृपालु की संस्था की तरफ से एक इमेल मिला है, उसमें उन्होंने लिखा है कि मैं अपनी वेबसाईट पर से उस लेख को हटा दूँ जो मैंने कृपालु के विषय में लिखा है. कृपालु के ऊपर खुद कई बार बलात्कार के आरोप लग चुके हैं और उसका शिष्य प्रकाशानंद जिसे कि अमेरिका में यौन शोषण के अपराध में 400 साल की सजा हो चुकी है, वो पुलिस से भागा हुआ अपराधी है और अमेरिकन पुलिस की मोस्ट वांटेड सूची में है, अमेरिकन पुलिस को शक है कि वो मेक्सिको के रास्ते भारत भाग गया है. कृपालु ने हमारे शहर वृन्दावन में 140 मिलियन डॉलर खर्च करके 'प्रेम मंदिर' बनवाया है.
उन्होंने मेल में लिखा है कि मैं कृपालु के विषय में निगेटिव लिख रहा हूँ, हाँ भाई लिख रहा हूँ और लिखता भी रहुंगा, जनता को इन गुरुओं की काली करतूतें मालुम पड़नी चाहिए. लगता है मेरे लेख से इनके धर्म के धंधे पर बहुत बुरा असर पड़ रहा है. निर्मल बाबा, कुमार स्वामी के बाद अब कृपालु ने धमकी दी है कि यदि मैंने उनके विषय में लिखे अपने लेख नहीं हटाये तो वो कानूनी कार्यवाही करेंगे. इनके चेलों ने मुझे जान से मारने की धमकी दी और मेरे खिलाफ झूठे अभियान चलाये. खैर करने दो इन्हें जो करना है, मैं न तो अपने लेख हटा रहा हूँ और न ही इनके बारे में कहे गए अपने शब्द वापिस ले रहा हूँ.
xxx
Balendu Swami : कई बार लोग मुझसे पूछते हैं कि आप वृन्दावन जैसी धार्मिक जगह में पाखंडी गुरुओं के बीच में कैसे रहते हो! यह सही है कि हमारे शहर में अधिकाँश लोगों का धंधा धर्म या धर्म से जुड़ा हुआ है. कृपालु और कुमार स्वामी जैसे पाखंडी गुरु जिनके खिलाफ मैं लिखता रहता हूँ या कोर्ट केस चल रहा है, ये लोग धनपशु हैं और इनके यहाँ पर बड़े बड़े आश्रम हैं, तथा कृपालु ने तो 140 मिलियन डॉलर का 'प्रेम मंदिर' बनवाया है. हमारे शहर में बहुत से छोटे मोटे गुरु ऐसे भी हैं, जोकि प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप से इन धनपशुओं के टुकड़ों पर पलते हैं, इसलिए स्वाभाविक रूप से मेरा भी विरोध करते हैं क्योंकि मेरे लेखों की वजह से बहुत से धर्म के धंधेबाजों के धंधे खराब होते हैं. कुछ पुराने मित्र अब मित्र नहीं रहे और बहुत नाराज हैं क्योंकि उनके हित इन धर्म के धंधेबाजों से जुड़े हुए हैं. परन्तु फिर भी मैं उन मित्रों का धन्यवाद करता हूँ जोकि समाज के कलंक इन पाखंडी गुरुओं के विरुद्ध मेरे साथ खड़े हैं.
स्वामी बालेंदु के फेसबुक वॉल से.





