सेवा में, श्रीमान संपादक भड़ास 4 मीडिया, श्रीमान निवेदन इस प्रकार है कि आपकी वेबसाईट में 4 जुलाई को एक खबर छपी थी जिसका शीर्षक था ''चैनल में नौकरी दिलाने के नाम पर पत्रकारों ने मुझे ठग दिया''. श्रीमान इस खबर में विजय और नीरज के साथ साथ मेरा भी नाम छपा हुआ है. महोदय इस मामले में मेरा कोई लेना-देना नहीं है.
सर मैं श्री पाल जी को पहले से जानता हुं जिन्होंने मेरे से पत्रकार बनाने की बात कही. इस पर मैंने नोएडा के ही अपने जानकर विजय कुमार जी से श्रीपाल जी को मिलवा दिया था. श्रीपाल जी और विजय जी की बात तय हुई कि वो श्रीपाल जी को पत्रकार बनवा देंगे जिसकी एवज में विजय जी ने श्रीपाल जी से तीस हजार रुपये ले लिए और उन्हें चैनल का लेटर थमा दिया. महोदय मेरा पूरे मामले से कोई लेना-देना नहीं है. श्रीमान जी पूरा मामला श्रीपाल जी और विजय जी के बीच का ही है. इनके ही बीच में पैसे का लेन देन हुआ है.
संतोष
[email protected]
9899637189
मूल खबर–
चैनल में नौकरी दिलाने के नाम पर पत्रकारों पर ठगी करने का आरोप






