Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

बिहार

आठ धमाकों से दहल गया बोधगया मंदिर, दो बौद्ध भिक्षु समेत पांच घायल

रविवार की सुबह बोधगया मंदिर आठ सिलसिलेवार धमाकों से थर्रा उठा। इन विस्फोट में दो बौद्ध भिक्षु समेत पांच जख्मी हुए हैं। सवेरे 5.40 मिनट पर चार धमाके महाबोधि मंदिर परिसर के भीतर हुए, जबकि तीन ब्लास्ट टेरेगा मोनेस्ट्री में हुए। आठवां धमाका दुनिया भर में मशहूर 80 फीट की भगवान बुद्ध की मूर्ति के करीब हुआ। इन धमाकों को गृह मंत्रालय ने आतंकी वारदात करार दिया है।

रविवार की सुबह बोधगया मंदिर आठ सिलसिलेवार धमाकों से थर्रा उठा। इन विस्फोट में दो बौद्ध भिक्षु समेत पांच जख्मी हुए हैं। सवेरे 5.40 मिनट पर चार धमाके महाबोधि मंदिर परिसर के भीतर हुए, जबकि तीन ब्लास्ट टेरेगा मोनेस्ट्री में हुए। आठवां धमाका दुनिया भर में मशहूर 80 फीट की भगवान बुद्ध की मूर्ति के करीब हुआ। इन धमाकों को गृह मंत्रालय ने आतंकी वारदात करार दिया है।

डीआईजी नय्यर हुसनैन खान ने कहा, महाबोधि मंदिर के गर्भगृह को नुकसान नहीं पहुंचा है। जख्मी बौद्ध भिक्षु की अब तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। इन्हें इलाज के लिए मगध अस्पताल ले जाया गया है। गया के एसपी के मुताबिक मंदिर परिसर में दो जिंदा बम भी मिले, जिन्हें निष्क्रिय कर दिया गया।

स्‍थानीय प्रशासन के मुताबिक धमाकों के लिए कम क्षमता वाले देसी बमों का इस्तेमाल किया गया। मंदिर के ढांचे को कोई नुकसान पहुंचाने की खबर नहीं है। मंदिर में मौजूद एक बौद्ध भिक्षु ने कहा, 'हम सवेरे की प्रार्थना कर रहे थे, जब धमाकों की आवाज सुनी। इनकी आवाज बहुत ज्यादा थी। हमने चार धमाके सुने।' महाबोधि मंदिर के परिसर में हीरों से सजा सिंहासन और पवित्र बोधि वृक्ष है। एनआईए की टीम बोधगया भेजी जा रही है। इसके अलावा एनएसजी के अधिकारी भी वहां जाएंगे।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी घटनास्‍थल के लिए रवाना हो गए हैं। धमाकों के बाद मंदिर खाली करा लिया गया और एंट्री बंद कर दी गई। ऐसी खबरें भी आ रही हैं कि महाबोधि मंदिर पर आतंकी हमले होने की आशंका से जुड़ी खुफिया खबरें पहले ही दे दी गई थीं। धमाकों में किस विस्फोटक का इस्तेमाल हुआ है, इसकी जांच की जा रही है और पुलिस इस बात पर भी गौर कर रही है कि कहीं सुरक्षा में कोई चूक तो नहीं हुई।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...