बीकानेर से खबर है कि राजस्थान पत्रिका में कार्यरत उप मुख्य संपादक योगेश सैन ने इस्तीफा दे दिया है. योगेश पिछले सात वर्षों से पत्रिका में कार्यरत थे. सूत्रों का कहना है कि योगेश ने संपादक को भेजे गए अपने इस्तीफा में कहा है कि जिस तरह के हालात बन चुके हैं पत्रिका में, उसके कारण वह काम करने में असमर्थ हैं. योगेश फिलहाल नोटिस पीरियड पर चल रहे हैं. वे कहां ज्वाइन करेंगे, इसका पता नहीं चल पाया है.
भड़ास तक मीडिया की सूचनाएं [email protected] के जरिए पहुंचा सकते हैं.





