पत्रकार प्रदीप महाजन के पिता का परसों निधन हो गया. उनकी उम्र 68 साल थी. कल सुबह दिल्ली के गीता कालोनी श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया. मुखाग्नि उनके बड़े पुत्र और पत्रकार प्रदीप महाजन ने दी. इस मौके पर दिल्ली के ढेर सारे पत्रकार, मंत्री, नेता, परिजन मौजूद थे.

प्रदीप महाजन के पिता बाबाराम महाजन पंजाब पुलिस में हुआ करते थे. बाद में उनकी श्रीनगर पोस्टिंग हुई. उन्होंने 1962 की चीन से हुई लड़ाई में हिस्सा लिया था. वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं.





