दैनिक जागरण अगर नम्बर एक है तो यही कारण है कि वह अन्य अखबारों से आगे की सोचता है. यूपी चुनाव पर अलग से पेज देना शुरू करके चुनाव कवरेज के मामले में जागरण ने लीड ले ली है. जागरण ने गोरखपुर से निकलने वाले सभी अखबारों को पीछे छोड़ते हुए 'जनादेश 2012' का प्रकाशन शुरू कर दिया है. शुक्रवार के जागरण में पेज नम्बर 11 पर चुनाव से संबंधित खबरें हैं.
अन्य अखबारों का विजन क्या है यह पता भी नहीं चल सका है और जागरण ने विधानसभा चुनाव पर खबर देने के लिए एक पेज रिजर्व कर दिया. राजनीति की खबरें दूसरे अखबार भी छाप रहे हैं पर जिस तरह से जागरण ने एक पेज चुनाव कवरेज के लिए दिया है, पाठकों ने इसे हाथों-हाथ लिया है. कई स्थानों की डेटलाइन वाली खबरें एक साथ पढ़ने को मिलने पर पाठक वर्ग भी खुश है.
एक पत्रकार द्वारा भेजा गया पत्र.





