अख़बार में गलती होना, एक खबर दो-बार प्रकाशित होना, किसी की खबर को बाइलाइन लिख देना जैसी तमाम खामियां अखबारी जगत में आए दिन उजागर होती रहती हैं। इसी प्रकार एक गलती मुरादाबाद के अमर उजाला ने कर दी है। दैनिक हिन्दुस्तान की एक खबर "विधायक पिंकी के पिता-पति पर दर्ज मुकदमा होगा वापस" जो 30 जून को पेज नंबर दो पर प्रकाशित की गई थी, को आज (6 जुलाई) हफ्ते भर बाद अमर उजाला ने अपने मुरादाबाद संस्करण के फ्रंट पेज पर "पूर्व मंत्री पर दर्ज मुकदमा वापस होगा" शीर्षक से प्रकाशित कर दिया है।
अब इसे क्या कहा जायेगा? इसे नींद में होने वाली लापरवाही कहें या खबरों की कमी? या फिर कुछ और? मुरादाबाद में माना जाता है कि इन दो अखबारों के बीच प्रतिस्पर्धा जोर शोर से चल रही है लेकिन ऐसी प्रतिस्पर्धा का क्या जिसमे एक दूसरे की खबरों को हथिया लिया जाये और अपनी पीठ थपथपाई जाये। अमर उजाला की ये लापरवाही चर्चा का विषय बनी हुई है।
मुरादाबाद से एक पत्रकार द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित. अगर आपको भी किसी अखबार या चैनल में कोई गंभीर गड़बड़ी नजर आती है तो उसे तुरंत भड़ास तक पहुंचाएं, [email protected] पर मेल करके. सूचना देने वालों का नाम गोपनीय रखा जाएगा.





