रांची से एक सूचना आ रही है कि कशिश न्यूज में ताला लग गया है. सूत्रों का कहना है कि ऐसा चैनल के मालिक और चैनल हेड गंगेश गुंजन के बीच किन्हीं मतभेदों की वजह से हुआ है. बताया जाता है कि किसी खबर पर सीएमडी नाराज थे और रिपोर्टर को तलब करना चाहते थे लेकिन चैनल हेड गंगेश गुंजन ने रिपोर्टर का भरपूर साथ देते हुए खुद को खबर के लिए उत्तरदायी बताया. इसी को लेकर बात इतनी बढ़ी कि दोनों पक्ष भिड़ गए.
आखिर में चैनल के मालिक ने सबको चैनल से बाहर करके ताला लगवा दिया. फिलहाल चैनल बंद है. देखना है कि चैनल फिर कब शुरू होता है.
अगर मीडिया से जुड़ी कोई सूचना आप भड़ास को देना चाहते हैं तो [email protected] पर मेल कर सकते हैं.





