Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

अमर उजाला ने प्रकाशित की गलत खबर, संपादक से शिकायत

अमर उजाला, चंदौली से खबर है कि धानापुर के रहने वाले जलालुद्दीन ने संपादक से स्‍थानीय प्रतिनिधि द्वारा गलत खबर प्रकाशित करने की शिकायत की है. अमर उजाला ने धानापुर डेटलाइन से एक खबर प्रकाशित की है, जिसका शीर्षक है – 'बाहर सोते रहे, घर चोरों ने खंगाला'. इसी खबर पर जलालुद्दीन ने आपत्ति जताई है.

अमर उजाला, चंदौली से खबर है कि धानापुर के रहने वाले जलालुद्दीन ने संपादक से स्‍थानीय प्रतिनिधि द्वारा गलत खबर प्रकाशित करने की शिकायत की है. अमर उजाला ने धानापुर डेटलाइन से एक खबर प्रकाशित की है, जिसका शीर्षक है – 'बाहर सोते रहे, घर चोरों ने खंगाला'. इसी खबर पर जलालुद्दीन ने आपत्ति जताई है.

जलालुद्दीन संपादक को पत्र भेजकर शिकायत की है कि उनके घर में अब से लेकर 10 दिन पहले तक कोई चोरी नहीं हुई है. अमर उजाला में प्रकाशित खबर पूरी तरह गलत है. जबकि खबर में अमर उजाला ने लिखा है कि चोर जलालुद्दीन के घर से अस्‍सी हजार रुपये नगदी समेत लाखों का आभूषण और अन्‍य सामान उठा ले गए. अखबार खुद लिखता है कि इस मामले में पीडि़त की तरफ से पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है.

अन्‍य अखबारों ने भी ऐसी किसी चोरी की खबर नहीं छापी. जलालुद्दीन का आरोप है कि उनको बदनाम करने के लिए अखबार में गलत और झूठी खबर छापी गई है. अगर उनके यहां चोरी हुई होती तो क्‍या वे पुलिस से इसकी शिकायत नहीं करते. हजार-दो हजार चोरी होने पर लोग पुलिस के पास पहुंच जाते हैं, लेकिन क्‍या मैं लाखों चोरी होने के बाद भी पुलिस के यहां नहीं जाता? जलालुद्दीन का कहना है कि इस गलत खबर के प्रकाशित होने से उनकी तथा उनके परिवार को काफी धक्‍का लगा है. इसके बाद उन्‍होंने अपने बच्‍चों के सहयोग से इसकी शिकायत अखबार के संपादक के पास भेजी है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...