Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

पत्रकार पर पच्चीस लाख रुपये रिश्वत मांगने का आरोप, जाना पड़ा हवालात

हरिद्वार : ऊर्जा निगम के एसडीओ को ब्लैकमेल कर पच्चीस लाख रुपए की डिमांड करने वाले एक व्यक्ति को निगम कर्मचारियों ने दबोच नगर पुलिस के हवाले कर दिया। एसडीओ की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी खुद को महाराष्ट्र के एक चैनल का संवाददाता बता रहा था। आरोपी ऊर्जा निगम के एक जेई का रिश्तेदार भी है। नगर कोतवाली पुलिस ने बताया कि विपिन रावत पुत्र जितेंद्र रावत निवासी गड़कोट, थैलीसैंण, पौड़ी गढ़वाल कुछ समय पहले हरिद्वार आया था और गणेशपुरम कनखल मे किराए पर रहने लगा।

आरोप है कि खुद को महाराष्ट्र के एक चैनल का राज्य संवाददाता बताकर वह एसडीओ ग्रामीण अरविंद कुमार को ब्लैकमेल कर रहा था। एसडीओ ने उसे कुछ दिन पहले बातचीत के लिए शांतिकुंज स्थित एक ढाबे पर बुलाया था। एसडीओ अरविंद कुमार का आरोप है कि विपिन रावत ने उनसे पच्चीस लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। इस पर एसडीओ ने उसे फटकार कर मना कर दिया था। बाद में पता चला कि आरोपी कथित पत्रकार ऊर्जा निगम में ही कार्यरत एक जेई का रिश्तेदार भी है। इस पर ऊर्जा निगम के अधिकारी और कर्मचारियों ने उसे समझाने की कोशिश की। शुक्रवार को उसे यादव धर्मशाला के पास बुलाया गया। वहां पर ऊर्जा निगम के कर्मचारियों ने आरोपी को दबोच लिया और उसे नगर कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। सीओ सिटी चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि एसडीओ ग्रामीण की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। (साभार- अमर उजाला)

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...