Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

अपने दूसरे जन्मदिन के ठीक पहले पत्रकार की बेटी की सड़क हादसे में मौत

बिलासपुर जिले के घुमारवीं उपमण्डल के कस्बा दधोल में पडयालग चौक पर एक तेज रफ्तार वाहन ने एक पत्रकार के दो साल की बच्ची को कुचल दिया। हालांकि बच्ची को तत्काल सिविल अस्पताल घुमारवीं लाया गया परंतु तब तक तेज रफ्तार के कहर से बच्ची की मौत हो गई थी। पुलिस ने भादसं की धारा 279 व 304 के तहत तेज रफ्तारी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बिलासपुर जिले के घुमारवीं उपमण्डल के कस्बा दधोल में पडयालग चौक पर एक तेज रफ्तार वाहन ने एक पत्रकार के दो साल की बच्ची को कुचल दिया। हालांकि बच्ची को तत्काल सिविल अस्पताल घुमारवीं लाया गया परंतु तब तक तेज रफ्तार के कहर से बच्ची की मौत हो गई थी। पुलिस ने भादसं की धारा 279 व 304 के तहत तेज रफ्तारी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

डीएसपी घुमारवीं अंजनी जस्वाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि यह हादसा शनिवार देर शाम उस समय पेश आया जब पडयालग चौक पर दो साल की बच्ची गरिमा उर्फ गौरी पुत्री नीरज महाजन सड़क पार कर अपने घर जा रही थी तभी दूसरी ओर से आ रहे वाहन पिकअप ट्राला न. एचपी 23-5351 की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।

दधोल के पत्रकार नीरज महाजन की बेटी गौरी की सडक दुर्घटना में हुई अचानक मौत पर घुमारवीं पत्रकार संघ ने गहरा दुख प्रकट किया है। इस दौरान अपात बैठक कर 2 मिनट का मौन रखा गया जिसमें घुमारवीं संघ प्रधान रामलाल पाठक, संजय शर्मा, चमन जंजुहा, पवन चंदेल, कुलवंत चंदेल, अनिल डोगरा, बृज लाल, आशा शर्मा, रत्न लाल संधू, सीता रा ने भाग लिया व भगवान से पीड़ित परिवार को गहरे सदमे से उबरने के लिए ताकत देने की तथा मृतक बच्ची की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

वहीं दूसरी ओर इसी आशय को लेकर प्रेस परिषद बिलासपुर द्वारा आयोजित आपात बैठक में परिषद के प्रधान अजय उपाध्याय, चेयरमैन अरूण डोगरा, परविंद्र शर्मा, निशांत शर्मा, जितेंद्र कुमार, विशाल, पुनीत शर्मा, संतोष सोनी, रिंचन चंदेल, नईम मोह मद, चेतन शर्मा, विजय राज उपाध्याय, विजय भारद्वाज, सतीश ठाकुर, अश्वनी पंडित, संजय भारद्वाज, अभिषेक सोनी, बंशीधर शर्मा, सुनील शर्मा, अनिल डोगरा, रणजीत वर्धन, शुभ शर्मा, सुशांत चंदेल तथा विजय कुमार ने दिवंगत बेटी की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से कामना की है तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट की है।

उल्लेखनीय है कि दो दिन बाद यानि दस जुलाई को गौरी का दूसरा जन्मदिन था लेकिन भगवान को कुछ और ही मंजूर था।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...