ईटीवी, उत्तराखंड के हेड गोविंद कपटियाल के इस्तीफा के बाद प्रबंधन ने मनीष सिंह को ईटीवी, उत्तराखंड का नया ब्यूरो हेड बना दिया है. मनीष यहीं पर कार्य करते थे और अब उनको प्रमोट करके बड़ी जिम्मेदारी दे दी गई है. मनीष ईटीवी के लिए फैजाबाद और आगरा में काम कर चुके हैं और अपने कार्यकाल के दौरान इन दोनों शहरों से कई महत्वपूर्ण खबरें ब्रेक कर चुके हैं. पिछले साल मार्च में उन्हें आगरा से ट्रांसफर करके देहरादून भेजा गया था.
देहरादून में अवनीश प्रेमी को फिर से सहारा समय का ब्यूरो चीफ बनाया गया है. कुछ दिनों पहले मैनेजमेंट में हेराफेरी के शिकार हुए अवनीश को कुंभ और आपदा में बेहतर रिपोर्टिंग का इनाम मिला है. अवनीश की कार्यशैली से खुश रहने वाले सहयोगी इस घटनाक्रम से प्रसन्न हैं.
भड़ास तक अपनी बात [email protected] के जरिए पहुंचा सकते हैं.





