''न्यूज एक्सप्रेस'' चैनल संचालित करने वाली कंपनी साईं प्रसाद मीडिया की तरफ से कहा गया है कि मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के लिए दो रीजनल न्यूज चैनल लांच कराने के बाद एंटरटेनमेंट व धार्मिक चैनलों को लांच कराने की भी प्रक्रिया शुरू की जाएगी. लगभग दर्जन भर चैनलों का बुके तैयार करने की योजना है. यह सब काम कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर शशांक भापकर के नेतृत्व में होगा.
चैनलों की लांचिंग में तेजतर्रार पत्रकार प्रसून शुक्ला का विशेष योगदान होगा. फिलहाल नेशनल न्यूज चैनल ''न्यूज एक्सप्रेस'' के चैनल हेड निशांत चतुर्वेदी हैं. मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ चैनल के हेड एसपी त्रिपाठी हैं. महाराष्ट्र के लिए रीजनल चैनल के हेड एसएन विनोद बनाए गए हैं. इसी ग्रुप का वीकली अखबार ‘हमवतन’ है, जिसे जल्द मैग्जीन की शक्ल में प्रकाशित करने की योजना है.
भड़ास4मीडिया तक अपनी बात [email protected] के जरिए पहुंचा सकते हैं.





