Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

गाजीपुर

गाजीपुर में मंत्री के आवास पर प्रदर्शन कर रही जनता पर पुलिस ने भांजी लाठियां

गाजीपुर मे बिजली समस्या को लेकर वैकल्पिक उर्जा राज्य मंत्री विजय मिश्र के आवास पर प्रदर्शन कर रहे लोगों पर मंगलवार को पुलिस ने लाठी चार्ज किया। शहर के मुहल्लों के लोग लंबे अर्से से बिजली की बेतहाशा कटौती और विद्युत समस्या झेल रहें है। ऐसे मे लगातार बिजली की समस्या से परेशान आक्रोशित लोगो ने आज मंत्री विजय मिश्रा के आवास पर प्रदर्शन करते हुये रोड जाम कर दी।

गाजीपुर मे बिजली समस्या को लेकर वैकल्पिक उर्जा राज्य मंत्री विजय मिश्र के आवास पर प्रदर्शन कर रहे लोगों पर मंगलवार को पुलिस ने लाठी चार्ज किया। शहर के मुहल्लों के लोग लंबे अर्से से बिजली की बेतहाशा कटौती और विद्युत समस्या झेल रहें है। ऐसे मे लगातार बिजली की समस्या से परेशान आक्रोशित लोगो ने आज मंत्री विजय मिश्रा के आवास पर प्रदर्शन करते हुये रोड जाम कर दी।

बड़ी संख्या मे प्रदर्शन मे जुटे लोगों ने स्थानीय विधायक और प्रदेश सरकार मे राज्यमंत्री विजय मिश्र के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोगों का आरोप है कि राज्यमंत्री जब शहर मे रहते है, तो एक दो दिन के लिए बिजली आपूर्ति दुरुस्त रहती है, लेकिन उसके बाद लोगों को बेतहाशा बिजली कटौती की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

बिजली समस्या से जूझ रहे लोगो ने विभागीय अधिकारियों से लेकर राज्य मंत्री तक गुहार लगाई लेकिन कोई सुनवाई न होने पर लोग आज सड़कों पर उतर आये। प्रदर्शन कर रहे लोग जब नारेबाजी करते हुये राज्यमंत्री के आवास की ओर बढ़ने लगे तो मौके पर मौजूद पुलिस फोर्स ने लाठी चार्ज कर दिया। पुलिस के लाठीचार्ज से भगदड़ मच गई। ऐसे मे पुलिस ने बल प्रयोग करते हुये लोगो को खदेड़ दिया।

–गाजीपुर से के0के0 की रिपोर्ट (सम्‍पर्क 9415280945)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...