हरिद्वार । हरिद्वार प्रेस क्लब के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के संजय आर्य ने 57 मत लेकर नरेश गुप्ता को 10 वोटों के अन्तर से हराकर अध्यक्ष पद पर चुनाव जीत लिया हैं जबकि एन0 यू0 जे0 के रामचन्द्र कन्नौजिया ने 58 बालकृष्ण शास्त्री को हराया कर महामंत्री पद पर विजय हासिल की। चुनाव में 10 कार्यकारिणी सदस्य भी चुने गये।
हरिद्वार प्रेस क्लब के वार्षिक चुनाव में इस बार आज-तक के संजय आर्य ने जीत हासिल की है। क्लब के कुल 109 मतदाताओं में से 107 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। संजय आर्य को 57 मत मिले जबकि जी न्यूज के नरेश गुप्ता को 47 मत ही प्राप्त हुए।
तीन मत निरस्त किये गये। इसी तरह महामंत्री पद के लिए रामचन्द्र कन्नौजिया को 59 मत मिले जबकि बालकृष्ण शास्त्री को 46 मत प्राप्त हुए। महामंत्री पद पर दो मत निरस्त किये गये। कार्यकारिणी के लिए भी कुल 25 सदस्य मैदान में थे। इनमें से 10 सदस्यों का चुनाव होना था। इन सदस्यों में धर्मेन्द्र चौधरी, ठा0 शैलेन्द्र सिंह, मुदित अग्रवाल, महावीर नेगी, मनोज रावत, गुरप्रीत कालरा, विकास चौहान, महेश पारीक, संतोष उपाध्याय, सुभाष कपिल ने विजय प्राप्त की।





