दैनिक जागरण मुजफ्फरपुर से राजेश कुमार श्रीवास्तव ने इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने इस्तीफा का कारण बार-बार ट्रांसफर और उस वजह से आर्थिक तंगी को बताया है. देवरिया के रहने वाले राजेश कुमार श्रीवास्तव ने पत्रकारिता की शुरुआत गोरखपुर में स्वतंत्र भारत से की. इसके बाद अक्टूबर 2007 में दैनिक जागरण, मुजफ्फरपुर से जुड़े.
कुछ महीनों बाद समस्तीपुर भेज दिया गया. फिर मोतीहारी ब्यूरो की कमान थमा दी गई. अब फिर से मुजफ्फरपुर बुलाकर सिटी डेस्क इंचार्च की जिम्मेदारी सौप दी गई. बार-बार ट्रांसफर और इससे आर्थिक क्षति के कारण राजेश कुमार दुखी हो गए और सोमवार को उन्होंने दैनिक जागरण को नमस्ते कर लिया. फिलहाल वह कहां जाएंगे, इस बारे में कोई खुलासा नहीं हो पाया है.
एक अन्य जानकारी के अनुसार अमर उजाला, जम्मू में तैनात नीरज गुप्ता ने इस्तीफा दे दिया है. बताया जा रहा है कि वे अब दैनिक जागरण के लिए मुजफ्फरनगर जिले में कार्य करेंगे. नीरज पूर्व में अमर उजाला, बुलंदशहर के ब्यूरो चीफ रह चुके हैं.
दैनिक भास्कर से इस्तीफा देने वाले नितिन उपमन्यु के बारे में सूचना है कि उन्होंने दैनिक जागरण, लुधियाना ज्वाइन किया है.
मीडिया से जुड़ी सूचनाएं आप भड़ास तक [email protected] के जरिए भेज सकते हैं.





